फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..जब परीक्षा केंद्र से लौटे सैकड़ों स्टूडेंट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
एपीएम डिग्री कॉलेज में पेपर देने पहुंचे सैकड़ों परीक्षार्थी शनिवार सुबह उस वक्त पसोपेश में पड़ गए, जब उन्हें जनरल इंग्लिश का का पर्चा स्थगित हो जाने का नोटिस गेट पर चस्पा होने की भनक लगी। दोपहर बाद होने वाला बीए तृतीय वर्ष का फिजीकल एजूकेशन का पेपर की तारीख बदल गई है। मायूस परीक्षार्थियों को घर लौटना पड़ गया।
विज्ञापन

शनिवार प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष का जनरल इंग्लिश का पेपर पहले से निर्धारित था। पेपर देने के लिए तड़के ही नगर समेत दूरदराज के करीब पांच सौ छात्र और छात्रा एपीएम कॉलेज पहुंच गए। गेट पर ताला लटका देख परीक्षार्थियों ने अनुचर से कारण पूछा तो उसने नोटिस बोर्ड की ओर इशारा कर दिया। परीक्षार्थियों में संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र से पहुंचे अरविंद कुमार और बिल्सी के बादशाहपुर निवासी दीपक यादव ने बताया कि शनिवार को पेपर नहीं होगा, इसका नोटिस तड़के ही चस्पा किया गया था।
सर्वाधिक दिक्कत छात्राओं के घरवालों को हुई जो उन्हें पहुंचाने आए थे। अभिभावकों में मुजरिया क्षेत्र के के राजपाल की मानें तो इससे पहले के पेपर में कॉलेज प्रशासन जानकारी मुहैया करा देता तो बैरंग नहीं लौटना पड़ता। इधर, कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, बीए प्रथम वर्ष का इंग्लिश का पेपर अब 21 मई का होगा। बीए तृतीय वर्ष के फिजीकल एजूकेशन के पेपर की तारीख अभी पता नहीं लगी है, लेकिन वह भी मई के लास्ट वीक में होना तय है।
विज्ञापन


दुल्हन भी लौटी घर
उझानी। बीए प्रथम वर्ष की जनरल इंग्लिश का पेपर अचानक स्थगित होने से परेशान छात्राओं में एक दुल्हन भी शामिल है। सहसवान क्षेत्र से पति के साथ बाइक से पहुंची परीक्षार्थी की पिछले दिनों ही शादी हुई है। वह भी ससुराल लौट गई। वह एक पेपर मायके से आकर दे चुकी है।

बीए प्रथम वर्ष का जनरल इंग्लिश और बीए तृतीय वर्ष का फिजीकल एजूकेशन का पेपर की तारीख बदलने की सूचना उन्हें तीन दिन पहले विवि प्रशासन से मिली थी। उसी दिन नोटिस बोर्ड पर सूचना भी चस्पा कर दी गई, लेकिन परीक्षार्थियों ने गौर नहीं किया। गौर करते तो उन्हें बैरंग नहीं लौटना पड़ता।
विज्ञापन

- डॉ. एसपी सिंह, प्रवक्ता, एपीएम कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें