फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ताइक्वांडो की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 16 खिलाड़ियों की सूची जारी

विज्ञापन
डायट ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करते ताइक्वांडो के ​खिलाड़ी। स्रोत ए
विज्ञापन
बदायूं। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कैडेट ब्वॉयज और गर्ल्स वर्ग के 16 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। अब इन खिलाड़ियों को एसोसिएशन की ओर से डायट परिसर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव अजय पाल सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में कैडेट बॉय में हर्षित पटेल, यश सारस्वत, राग रस्तोगी, कार्तिक सक्सेना, अभियंत राज और शुभ नील पटेल का चयन किया गया है। वहीं गर्ल्स वर्ग में वंशिका राज, अनन्या पाल, दिविका त्रिपाठी, अनुश्री शर्मा, अक्षरा त्रिपाठी, अलीश्बा फातिमा, नैना सरस्वत, वाफिया खान, मुन्था हाशमी और विदुषी का चयन किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों को डायट परिसर में अजय पाल सिंह प्रशिक्षण दे रहे है। उन्होंने बताया कि बिजनौर में 20 से 22 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है। इसमें उनकी कमियों को दूर किया जा रहा है। बताया कि चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में ले जाने के लिए एसोसिएशन की ओर सभी खर्च किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजन मेंहदीरत्ता ने बताया कि शुक्रवार को जीलॉट पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय चैंपियनशिप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसी आधार पर उनका प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें