फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: प्रधानी के आरक्षण सूची चस्पा

Sat, 26 Sep 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, दो आब्जर्वर की घोषणा पहले तीन चरणों के चुनाव को हो चुकी है। इनमें एक आयोग द्वारा भेजे आब्जर्वर राजस्व परिषद के आयुक्त धीरज साहू हैं तो दूसरे शासन द्वारा नियुक्त स्टांप रजिस्ट्रार डॉ. आशीष गोयल हैं।
विज्ञापन

पंचायत के तीन स्तरों में से दो स्तर पर पंचायत चुनावों के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव ने संबंधित पुलिस अफसरों के साथ प्रथम चरण के सभी ब्लाकों में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संतोष जताया है। पहले तीन चरणों के लिए आब्जर्वर घोषित हो चुके हैं। छह अक्तूबर को आब्जर्वर बदायूं पहुंचने की संभावना जताई गई है।
प्रथम चरण का चुनाव के लिए 28 और 29 सितंबर को सुबह 8.00 से शाम 4.00 बजे तक नामांकन हो जाएंगे। पहले चरण का मतदान नौ अक्तूबर को होगा। 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक पूर्वाह्न 8.00 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन जांच की प्रकिया चलेगी। तीन अक्तूबर को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसके लिए सुबह 8.00 से शाम 3.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी दिन शाम 3.00 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। नौ अक्तूबर को मतदान सुबह 7.00 बजे से शुरू होकर शाम 5.00 बजे तक चलेगा। चारों चरणों के चुनाव की मतगणना एक नवंबर को होगी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव ने संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ पहले चरण में जिन ब्लाकों में मतदान होना है, उनका स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देख ली हैं। इनमें दहगवां, इस्लामनगर और सहसवान ब्लाक शामिल हैं। एडीएम ने व्यवस्था देखने के बाद बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आरओ, एआरओ पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं। सभी 15 ब्लाकों में एक-एक एआरओ और सभी पंचायतों पर एक-एक एआरओ नियुक्त हुए हैं। एआरओ की संख्या 150 से अधिक है।
नामांकन पत्रों की बिक्री भी हो गई शुरू
बदायूं। नामांकन पत्रों की बिक्री का काम शुरू हो चुका है। इसके बाद प्रत्याशी नामांकन पत्र भरेंगे। जांच और नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशी घोषित हो सकेंगे। आरओ द्वारा 26 सितंबर से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। ब्लाक मुख्यालयों पर इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें