फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब की दो दुकानों में शराब की पेटी और नकद चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव बनकोटा और कंजुआ में देशी शराब की दुकानों से मंगलवार की रात को शराब की पेटी समेत 11,500 रुपये की चोरी हुई। राहगीरों ने बुधवार की सुबह सेल्समैनों को इसकी सूचना दी। उन्होंने भुवनेश्वर ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बनकोटा दुकान से खिड़की तोड़कर तीन पेटी शराब चोरी हुई है। वहीं, कंजुआ में देसी शराब के ठेके की खिड़की को उखाड़ दिया। वहां से 30 पेटी देसी शराब व 11,500 रुपये चोरी किए गए। दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गए। थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें