फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएल की तरह वाहनों की फिटनेस जांच भी ऑटोमेटेड होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन विभाग ने वाहनों के फिटनेस जांच में होने वाले खेल पर रोक लगाने की कवायद शुरू कर दी है। जल्द जिले में ड्राइविंग लाइसेंस की तरह ही वाहनों की फिटनेस जांच के लिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) खोला जाएगा। इसमें वाहनों की फिटनेस जांच ऑटोमेटेड मशीन से होगी। इस प्रक्रिया में किसी कर्मचारी के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं होगी। वाहन फिट पाए जाने पर ही एटीएस से फिटनेस प्रमाणपत्र ऑनलाइन ही जारी होगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुछ समय पहले तक वाहनों की फिटनेस जांच के लिए लोगों को बरेली की दौड़ लगानी पड़ रही थी। बरेली में बड़ा बाईपास पर फिटनेस जांच के लिए बड़ा केंद्र खुला है। कुछ समय पहले ही आरटीओ ने बदायूं के वाहनों की फिटनेस जांच के लिए स्थानीय एआरटीओ कार्यालय में अनुमति दे दी थी। वर्तमान में वाहनों की फिटनेस जांच एआरटीओ कार्यालय में ही हो रही है।
एआरटीओ हरिओम ने बताया कि फिटनेस जांच के लिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन खोले जाने के लिए परिवहन मुख्यालय से कवायद की गई है। इस संबंध में शासन स्तर से आवेदन मांगे गए हैं। नई व्यवस्था होने से फिटनेस जांच में भी पारदर्शिता और बढ़ेगी।
विज्ञापन



-
छह से ज्यादा सीट वाले निजी वाहनों को अब नहीं करानी होगी वार्षिक फिटनेस



बदायूं। सरकार ने चालक को छोड़कर छह से अधिक सीट वाले निजी वाहनों की वार्षिक फिटनेस की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। इससे बरेली मंडल के 10,795 वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।



अब तक ऐसे निजी वाहनों को हर साल फिटनेस करानी पड़ती थी। व्यक्तिगत और पारिवारिक उपयोग में आने वाले वाहनों को भी इस प्रक्रिया से गुजरना होता था। नई व्यवस्था से वाहन स्वामियों के समय और धन की बचत होगी।



आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि यह छूट केवल निजी वाहनों पर लागू होगी। इस श्रेणी में बरेली मंडल के चारों जनपदों में कुल 10,795 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें बरेली में 2,249, बदायूं में 2,727, शाहजहांपुर में 2,654 और पीलीभीत में सर्वाधिक 3,165 वाहन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें