फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत

Sat, 13 Jun 2015 11:36 PM IST
Sahaswan
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश शुरू होते ही गड़गड़ाहट के साथ ही बिजली गिरने से खेत में काम करे रहे किसान की मौत गई। उसके साथ कृषि कार्य में हाथ बटा रहे मासूम नाती की कानों की आवाज चली गई।  
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गांव रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी लालाराम 50 पुत्र दरबारी लाल अपनी पत्नी हरबेटी और नाती उमेश 7 के साथ अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था कि अचानक हल्की बूंदा बांदी शुरू हो गई। लालाराम अपने परिजनों के साथ पास के ही खेत में बनी एक मढैया में घुस गए। कुछ समय बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। चंद मिनटों में ही बारिश थम गई। लालाराम अपने खेत पर कृषि कार्य करने लगा। मढैया में से सबसे पहले लालाराम की पत्नी और उसके पीछे नाती निकला। अभी लालाराम मढैया से निकालकर कुछ कदम ही बढ़ पाया था कि अचानक उसके ऊपर बिजली गिर गई। लालाराम की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ कदम आगे चल रहे नाती उमेश की कानों की आवाज चली गई।
राजस्व निरीक्षक वीरेंद्रपाल और लेखपाल ने मौके पहुंचे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। तहसीलदार नानक सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को दैवीय आपदा की धनराशि जल्द ही मुहैया करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें