एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत लगाए गए शिविर में बिजली विभाग ने साढे़ बारह लाख रुपये की बकाया राशि वसूली। इसके साथ ही बकाया अदा न करने पर 16 निजी नलकूपों के कनेक्शन भी काटे गए। शिविर में ओटीएस का लाभ उठाने के लिए 42 लोगों ने पंजीकरण कराया।
नगर में बिजली उपकेंद्र पर लगे कैंप में एक्सईएन मुनीश चोपड़ा के नेतृत्व में 12.50 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली गई। एसडीओ मयंक मौर्य ने बताया शिविर में एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए 42 लोगों ने पंजीकरण कराया। जेई नैनपाल सिंह ने बताया कि बकाया जमा न करने पर 16 निजी नलकूपों के कनेक्शन काटे गए। एकमुश्त समाधान योजना 10 जनवरी तक चलेगी। इसका लोगों को लाभ लेना चाहिए। इसके लिए एक सौ रुपये जमा करके पंजीकरण कराना होता है। शिविर में कृष्ण स्वरूप, अनूप तोमर, समरजीत, जगदीश, भानु प्रकाश, गंगा सिंह, केशव, जसवीर सिंह, वसीम, उमेश आदि का सहयोग रहा।
बिजली चोरी करके चल रहा नलकूप
अलापुर। गांव मंशा नगला निवासी ब्रजकिशोर शर्मा ने डीएम को पत्र भेजकर गांव में एक निजी नलकूप को चोरी से बिजली लाइन डालकर चलाए जाने की शिकायत की है। उनका कहना है कि बिजली चोरी होने से अन्य निजी नलकूपों की लाइनों में फाल्ट होते रहते हैं।