परशुराम चौक से भामाशाह चौक को जाने वाले रोड पर हुए गड्ढे। संवाद
बदायूं। शहर की परशुराम चौक से भामाशाह चौक तक की लगभग 500 मीटर सड़क पर 107 गड्ढे हैं। यह गड्ढे इतने खतरनाक हो गए हैं कि आएदिन यहां पर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शनिवार की दोपहर तो एक ई-रिक्शा पलट गया। गनीमत रही कि उस समय कोई सवारी नहीं बैठी थी। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
बदायूं शहर की मुख्य सड़कों पर चलना जानलेवा बना हुआ है। परशुराम चौक से भामाशाह चौक तक की लगभग 500 मीटर दूरी की सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग की है। यह सड़क इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इसी पर रोडवेज बस अड्डा है। इसके चलते यहां पर हर समय लोगों की भीड़ रहती है।
ई-रिक्शा भी इसी रोड पर अधिक चलते है। परशुराम चौक से निकलते ही दो बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। वाहन चालक इससे बचेंगे तो फिर 30 मीटर चलने के बाद गड्ढों का सामना करना पड़ेगा। लगभग 150 मीटर चलने के बाद एक तिराहा आएगा। यहां की हालत तो इतनी खराब है कि पता ही नहीं चलता कि सड़क कभी बनी भी है या नहीं। इसके बाद लगभग 100 मीटर सड़क की हालत और ज्यादा खराब है। पूरी 500 मीटर की सड़क में 107 गड्ढ़े हैं। जिन्हें सही कराने की जहमत पीडब्ल्यूडी विभाग उठाने के लिए तैयार नहीं है।ा
परशुराम चौक से भामाशाह चौक को जाने वाले रोड पर हुए गड्ढे। संवाद