फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गोली मारकर हत्या करने वाले चार लोगों को उम्रकैद

Tue, 21 Jan 2025 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 22 साल पहले की गई हत्या के जुर्म में चार लोगों को अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी पर 26- 26 हजार का जुर्माना भी लगाया है। एक दोषी पर 30 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


बेहटा डम्बर गांव निवासी नवी आलम ने अलापुर थाने में छह जनवरी 2003 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि गांव के ही यामीन आदि से उसकी रंजिश चल रही थी।
पांच जनवरी 2003 को उसके पिता नवी मोहम्मद व चचेरे भाई आस मोहम्मद व बहनोई मुकदमे के संबंध में जानकारी करने के लिए बदायूं जा रहे थे। गांव के मोड़ से गाभियाई नगला के पास पहुंचे तभी यामीन पुत्र अहमद खां, अनवर पुत्र असगर, मुन्नवर पुत्र असगर व कमरूल पुत्र जाकिर तथा तुफैल पुत्र पुत्तन खां ने उसके पिता नवी मोहम्मद को घेर लिया और फायर करने शुरू कर दिए।
गोली लगने से नवी मोहम्मद की मौत हो गई। आरोपियों ने उनको उसी समय जला भी दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस पंजीकृत करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया तब से मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इसमें एक आरोपी को किशोर घोषित कर दिया गया। किशोर न्याय बोर्ड में उसकी पत्रावली भेज दी गई। वहीं एक अन्य आरोपी मुन्नवर की मृत्यु हो गई। सोमवार को न्यायाधीश ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन कर व दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद यामीन, अनवर, कमरूल और तुफैल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें