फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने धीमी की जनजीवन की रफ्तार

Fri, 16 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
कोहरे ने धीमी की जनजीवन की रफ्तार 
विज्ञापन
कोहरा के साथ गलन होने से लोगों को सर्दी का एहसास रोजाना की अपेक्षा शुक्रवार को ज्यादा हुआ। इससे आम जनमानस परेशान नजर आया। वहीं, समाज के तमाम लोग सर्दी के एहसास को ताक पर रखकर अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं। ऐसी सर्दी में भी मछली पालने करने वाले मछुआरे सागर ताल में ठंडे पानी से मछलियों को पकड़ते नजर आए। वहीं, छात्र-छात्राएं खुद को गर्म कपड़ों से कवर करके स्कूलों में जाते नजर आए। 
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब चार बजे से ही कोहरे की चादर छाने से सड़कों पर वाहन चलाने में लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सर्दी को देखते हुए लोग रोजाना की अपेक्षा देरी से घरों से निकले। सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। दिन में सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी दफ्तरों में चाय, कॉफी और पकौड़ी के दौर चले। शाम ढलने के बाद से गलन और कोहरे के साथ सर्दी ने सितम ढाना शुरू कर दिया। कोहरे का प्रकोप बढ़ने की वजह से वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें