फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ प्रकरण की एडीएम प्रशासन करेंगे मजिस्ट्रेटी जांच 

Tue, 19 Apr 2016 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुआ प्रकरण की एडीएम प्रशासन करेंगे मजिस्ट्रेटी जांच 
विज्ञापन

वन विभाग की लापरवाही से तेंदुआ के भागने का मामला
 वन विभाग की लापरवाही से तेंदुआ के भागने के मामले में डीएम सीपी त्रिपाठी ने मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया है। जांच एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव करेंगे। 15 दिन में जांच पूरी करने के बाद वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सौपेंगे।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सिकंद्राबाद में रविवार को तेंदुआ घुस आया था। गांव के कुशपाल और अमर सिंह को घायल करने के बाद तेंदुआ कुएं में गिर गया था। करीब 16 घंटे तक वह कुएं में पड़ा रहा। इस दौरान वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को कब्जे में करने के ठोस उपाए नहीं किए। रविवार रात करीब दो बजे तेंदुआ कुएं से निकल कर भाग गया। पूरे मामले में डीएम सीपी त्रिपाठी ने वन विभाग की लापरवाह माना। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव 15 दिन में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौपेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके के गांवों में अब भी खौफ
उझानी। तेंदुआ भले ही रविवार की रात कुएं से निकल कर भाग गया हो, लेकिन सिकंद्राबाद समेत आस-पास के गांवों में अब भी तेंदुआ को लेकर खौफ है। हालांकि, वन विभाग का दावा है कि इलाके में अब भी तेंदुआ की तलाश की जा रही है। खासकर मालपुर ततेरा के जंगलों पर नजर रखी जा रही है। इलाके में गंगा के साथ महावा नदी की कटरी भी है। हालांकि, अब तक किसी इलाके में तेंदुआ के देखे जाने की खबर नहीं है, लेकिन गांव के लोग अब भी दहशत में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें