फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विधायक निधि से बन रहे बरातघर का लेंटर 12 घंटे बाद गिरा, राजमिस्त्री चोटिल

Mon, 02 Mar 2026 07:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर पुख्ता में विधायक निधि से बन रहे बरातघर का लेंटर गिर गया। यह घटना लेंटर डालने के 12 घंटे बाद हुई। गनीमत रही कि घटना के वक्त मजदूर नहीं थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। 
विज्ञापन
बरातघर का लेंटर गिरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसहैत क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर पुख्ता में विधायक निधि से बन रहे बरातघर का लेंटर भरभराकर ढह गया। ठेकेदार पर इसके निर्माण की जिम्मेदारी थी। रविवार को सुबह लेंटर डाला गया और शाम को पूरा धराशायी हो गया। इससे राजमिस्त्री को मामूली चोटें आई हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने इसके निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया था।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि लेंटर डाले जाने के बाद राजमिस्त्री लेवल ठीक कर रहा था। अचानक लिंटर गिरा तो राजमिस्त्री भी उसके साथ नीच आ गिरा हालांकि उसके मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही लेंटर गिरते समय वहां उसके नीचे मजदूर नहीं थे। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। ठेकेदार यहां के नेता का करीबी बताया गया है। 

आरोप है कि निर्माण कार्य की निगरानी के लिए साइट इंचार्ज जेई ने भी इस ओर कोई गौर नहीं किया। ठेकेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को बरातघर की छत का लेंटर डालने के बाद नीचे लगी बल्ली के टूटने की वजह लेंटर गिर गया। इसके गिरने की सही वजह तो जांच के बाद ही पता लग सकेगी। वहीं ग्रामीणों ने इस मामले की किसी विश्वसनीय संस्थ्या से जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें