सदर तहसील में पंचायत के दौरान मौजूद किसान नेता।स्रोत:स्वयं
- फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन।
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों तहसील सदर में पंचायत की है। इसमें गन्ना भुगतान, खाद वितरण समेत आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्रों पर समय से रिपोर्ट न लगने के मुद्दों को उठाया गया। इसमें कहा कि किसानों को अधिकारी परेशान करने में लगे हैं, उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर एसडीएम सदर मोहित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
बरेली मंडल अध्यक्ष सोनपाल ने कहा कि तहसील सदर में आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र समय से नहीं बन पा रहे हैं। संबंधित क्षेत्रों में तैनात लेखपाल किसानों से अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्य से आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। इन प्रमाण पत्रों को लंबित रखा जाता है। इसकी वजह से उनके परिवार के बच्चों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गन्ना किसानों का भी समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे गन्ना किसानों के आगे आर्थिक संकट पैदा हो गया है। मौजूदा समय में यूरिया भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वजह से धान के पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा। जिलाध्यक्ष संजीव पटेल ने बताया कि किसान बहुत देखी है। राशन कार्ड में यूनिट नहीं जोड़े जा रहे हैं। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अमित कुमार, उपनेश मिश्रा, रामौतार, सर्वेश, रामलाल, महेश चंद्र, संगम पटेल आदि मौजूद रहे।