फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए राजस्व कर्मियों का कोतवाली गेट पर प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2015 06:26 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक  ही स्थान पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर से शुरू किया गया समाधान दिवस शनिवार को पुलिस और राजस्व कर्मियों के बीच कुर्सियों के लेकर ठने विवाद की भेंट चढ़ गया। कोतवाली में बैठने को कुर्सियां और पीने को पानी का इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाते हुए राजस्व कर्मी बहिष्कार कर बाहर निकल आए। उन्होंने कोतवाली गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। भनक लगते ही एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्ष को बिठाकर विवाद का निपटारा कर दिया। राजस्व कर्मियों में गुस्से की शुरूआत पूर्वाह्न में हुई। कोतवाली पहुंचे लेखपालों ने राजस्व निरीक्षक जुगेंद्र सिंह से समाधान दिवस में बैठने के लिए कुर्सियां और पीने को पानी की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की। राजस्व निरीक्षक ने पुलिस कर्मियों से बात की, लेकिन कुर्सियां उपलब्ध नहीं कराई गईं। राजस्व निरीक्षक सिंह के साथ लेखपाल हंगामा करते हुए कोतवाली से बाहर निकल आए। गेट पर उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में राजस्व कर्मी समाधान दिवस का वहिष्कार कर नगर परिषद के सभागार में जाकर बैठ गए। लेखपालों ने  इसकी शिकायत फोन पर एसडीएम और तहसीलदार से भी कर दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन की भनक लगते ही एसडीएम प्रदीप कुमार और सीओ सबसे पहले नगर परिषद के सभागार में राजस्व कर्मियों से बात करने पहुंचे। बाद में उन्होंने कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक देवराज राठी समेत पुलिस कर्मियों से विवाद के बारे में जानकारी हासिल की। काफी देर तक जद्दोजहद के बीच राजस्व कर्मी अफसरों की इस बात पर रजामंद हुए कि उन्हें समाधान दिवस में कुर्सियां पुलिस ही मुहैया कराएगी। उधर, राजस्व कर्मियों के बहिष्कार की वजह से फरियादियों को कभी कोतवाली तो कभी नगर परिषद कार्यालय जाकर राजस्व कर्मियों के चक्कर काटने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें