फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंटवारे में लेखपाल ने दो साल बाद भी नहीं लगाई रिपोर्ट, मांगे दस हजार

Thu, 20 Jun 2024 05:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर तहसील क्षेत्र के गांव ईकरी बसियानी में जमीन बंटवारे का मामला दो साल से लंबित है। इसकी वजह सिर्फ इतनी है कि लेखपाल को 10 हजार रुपये चाहिए थे। वो लेखपाल को मिल नहीं सके। इसके चलते पीड़ित बार-बार तहसील के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बसियानी निवासी बिजनेश ने डीएम को सौंपे शिकायतीपत्र में बताया कि दो साल पहले बंटवारे का मामला सदर तहसील में दायर किया था। लेखपाल ने 10 हजार रुपये मांगे। साथ में ये भी धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जिंदगी भर पछताना पड़ेगा। फिलहाल लेखपाल के बयान दर्ज होने हैं, जो दो महीने से टालमटोल कर रहा हैं।
डीएम के हस्तक्षेप पर कुरे (हिस्सेदारी) दाखिल हो गई लेकिन अभी उसकी पुष्टि के लिए लेखपाल ने अपने बयान दर्ज नहीं कराए हैं। इससे फैसला आने में देरी हो रही है। पीड़ित का कहना है कि ऐसी स्थिति में वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुका है। डीएम मनोज कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

-
कुरे दाखिल होने के बाद में उसी दिन लेखपाल के बयान दर्ज कराए जाते हैं, बयान न दर्ज कराने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - एसपी सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें