फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: करंट से दो मिनी ट्रक चालकों की मौत

Thu, 20 Jun 2024 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
गुड्डू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सिलहरी के नजदीक पटियाली ढाबा पर करंट लगने से एक डीसीएम मिनी ट्रक के दो चालकों की मौत हो गई। चालक प्रमोद (35) और गुड्डू (30) मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ककराला से अमरोहा जाते समय खाना खाने के लिए ढाबा पर रुके थे। खाना खाकर निकलते समय लोहे के पाइप में करंट आने से दोनों झुलस गए। फर्श पर गिरने से उनके सिर पर भी चोटें आईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



अलापुर थाना क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी गुड्डू पुत्र फत्तू खां और गांव बमनी निवासी प्रमोद पुत्र सुरेश कस्बा ककराला के नसीम के मिनी ट्रक के चालक थे। वे मंगलवार रात करीब नौ बजे ककराला से अमरोहा के लिए रवाना हुए थे। उन्हें अमरोहा से आम लादकर मुंबई जाना था। रास्ते में वे पटियाली ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके थे। पुलिस के मुताबिक खाना खाने के बाद वे उठकर चले, तभी उन्होंने ढाबा में लोहे के पाइप को पकड़ लिया। उसमें बिजली का करंट आ रहा था। करंट लगने से दोनों चालक फर्श पर गिर गए। यह देखकर ढाबे पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर यूपी 112 पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई।

सूचना पर रात में ही इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गौरव बिश्नोई, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान ढाबा मालिक ने घटनास्थल ही बदल दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों चालक खाना खाने के बाद नजदीक में ही ट्रांसफॉर्मर के नीचे लघुशंका कर रहे थे कि तभी ट्रांसफाॅर्मर में ब्लास्ट हुआ और चिंगारी निकलने के साथ ही करंट फैल गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं ढाबा मालिक का दावा था कि ट्रांसफॉर्मर के नजदीक लघुशंका करते वक्त करंट फैलने से दोनों की मौत हुई।
विज्ञापन




पुलिस और विद्युत निगम की प्राथमिक जांच में दोनों चालकों को ढाबे के अंदर ही करंट लगने की बात सामने आई। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।





दोनों चालकों को ढाबा के अंदर करंट लगा था। ढाबा मालिक बता रहा है कि वह ट्रांसफॉर्मर के नजदीक लघुशंका कर रहे थे। तभी हादसा हुआ लेकिन जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। साक्ष्य छिपाने के आरोप में ढाबा मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। - आलोक मिश्रा, सीओ सिटी

गुड्डू का फाइल फोटो।

गुड्डू का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें