फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर लेखपालों ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से मांगों को लेकर तहसील मुख्यालयों पर रैली निकाली निकालकर विरोध जताया। कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह यादव ने कहा कि लेखपालों की कई मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है, जबकि पूर्व में धरना प्रदर्शन के दौरान सरकार की ओर से लेखपालों की मांग को मानने की बात कहीं गई थी। ऐसे में लेखपालों से साथ ही सरकार दोहरी नीति अपना रही है, जो बर्दाश्त नहीं होगा। इसको लेकर सरकार को चेताते हुए मंगलवार को तहसील परिसर से बाइक रैली निकाली। इस मौके पर रिजवान अली, रुपेंद्र शाक्य, हरीश चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
बिसौली। विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने नगर के मुख्य मार्ग पर बाइक रैली निकाली। इस दौरान हाईवे पर काफी देर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गयी। नगरपालिका कार्यालय के पास से शुरू हुई बाइक रैली इस्लामनगर चौराहे पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

सहसवान। उप्र लेखपाल संघ के बैनर तले शाखा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार के नेतृत्व में तहसील से शुरू हुई रैली डार्लिंग रोड, शहबाजपुर, जहांगीराबाद, नयागंज, नवादा, ब्लाक, मुख्य बाजार चौराहा होते हुए वापस तहसील पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर सुशील बाबू, चेतेन्द्र शर्मा, कौशल यादव, आदित्य कुमार, जितेन्द्र सिंह, मंगलेश, अंजू, ओमबाबू नागेंद्र, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें