फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सदर तहसील में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, वारिसान दर्ज करने के बदले ली थी रकम

Wed, 31 Dec 2025 02:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सदर तहसील परिसर में दस हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसने वारिसान दर्ज करने के बदले एक व्यक्ति से रुपये लिए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में वारिसान दर्ज कराने के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सदर तहसील में तैनात लेखपाल महेंद्र सिंह को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


उझानी के गांव गडोरा निवासी दुर्गेश कुमार के पिता जयप्रकाश की मौत हो चुकी है। दुर्गेश को अपनी पैतृक संपत्ति में वारिसान दर्ज कराना था। इसके लिए उन्होंने तहसील के हल्का लेखपाल महेंद्र सिंह से संपर्क किया। लेखपाल ने रिपोर्ट लगाने के बदले रिश्वत की मांग की। दुर्गेश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। 

मंगलवार को लेखपाल ने दुर्गेश को तहसील बुलाया था। तहसील भवन के ग्राउंड फ्लोर पर दुर्गेश ने जैसे ही लेखपाल को दस हजार रुपये दिए, वैसे ही पहले से ही मौजूद एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को दबोच लिया। ट्रैप टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ट्रैप टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल ने बताया कि अब तक की पूछताछ में आरोपी लेखपाल महेंद्र सिंह ने बताया है कि वह मथुरा के गांव मगोर्रा का रहने वाला है। वर्तमान में वह आगरा के थाना मलपुरा के दीक्षा केसीआर टाउन में रह रहा है। बदायूं की सदर तहसील में उसकी तैनाती है। टीम गहनता से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें