फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अटल आवासीय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा कल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में परीक्षा देंगे 115 परीक्षार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का आयोजन आठ फरवरी को होगा। इसमें जिले से 115 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। शहर के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
शासन की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने छात्र-छात्राओं के लिए अटल आवासीय विद्यालय को संचालित किया है। यहां पर छात्र-छात्राएं रहकर निशुल्क रूप से शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें एक प्रवेश परीक्षा को पास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और कक्षा नौ के लिए प्रवेश होंगे। इसके लिए परीक्षा आठ फरवरी को शहर के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। इसमें कक्षा छह के लिए 59 और कक्षा नौ के लिए 58 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है। इनके प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। अगर किसी छात्र या छात्रा को प्रवेश पत्र नहीं मिला है, तो वह सात फरवरी को श्रम कार्यालय में जाकर अपना प्रवेश पत्र ले सकते हैं ताकि परीक्षा के दौरान उनको असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें