फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टोपी लगाकर नेताओं की  चमचागिरी नहीं होने देंगे’

Wed, 30 Mar 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाकियू की जिला, तहसील और ब्लाक इकाइयां भंग 
 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) का होली मिलन समारोह मालवीय आवास गृह में हुआ। ।इसमें संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने  जिला कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी और ब्लाक कार्यकारिणी का भंग कर दिया है, क्योंकि तमाम किसान नेता भाकियू की टोपी लगाकर नेताओं की चमचागीरी करने में लिप्त थे और किसान हितकारी कार्य नहीं कर रहे थे। उन्होंने दो टूक कहा कि भाकियू की टोपी लगाकर नेताओं की चमचागीरी करने वालों को भाकियू की नई इकाई में शामिल नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाकियू के तमाम पदाधिकारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा घोषित कार्यक्रमों की अवहेलना कर रहे थे। उन लोगों को भी इससे दूर रखा जाएगा। इसके बाद किसान नेताओं ने एकदूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना, हारून गौस, कल्लन मियां, अफजाल, जगदीश सिंह, नरेंद्र सक्सेना, रामनाथ, भूपेंद्र सिंह, परमेश्वरीलाल, शिवदयाल, हरचरनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें