फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 1.11 करोड़ की लागत से बनने वाले घोसपुर-व्यौर मार्ग का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने घोसपुर से व्यौर तक बनने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का मंगलवार को शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बनने वाली इस सड़क पर लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत आएगी। यह मार्ग क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी प्रमुख मांग थी।
विज्ञापन

मार्ग की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बरसात के मौसम में। छात्र-छात्राओं, किसानों और दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनका दायित्व है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें