फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई लॉन टेनिस प्रतियोगिता, सब जूनियर वर्ग की एकल स्पर्धा में करन व हैजल अव्वल

Fri, 08 Nov 2024 03:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को लॉन टेनिस का आयोजन किया गया। बालक व बालिका वर्ग के बीच में आयोजित लॉन टेनिस में सब जूनियर बालक वर्ग के एकल स्पर्धा में करन और बालिका वर्ग में हैजल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
 
विज्ञापन
लॉन टेनिस खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को लॉन टेनिस प्रतियोगिता हुई। सब जूनियर बालक वर्ग की एकल स्पर्धा में करन ने पहला, अतुल ने दूसरा और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में हैजल ने पहला, शीतल ने दूसरा स्थान पाया। सब जूनियर बालक वर्ग की युगल स्पर्धा में रवि व विक्रम ने पहला, मनीष व आयन ने दूसरा और बालिका वर्ग में शीतल व हैजल ने पहला, कविता व खुशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन


वहीं जूनियर बालक वर्ग की एकल स्पर्धा में राजा ने पहला, सचित ने दूसरा, बालिका वर्ग में कमलेश ने पहला, गौरी ने दूसरा, जूनियर बालक वर्ग की युगल स्पर्धा में राज व आदित्य ने पहला, तनुज व धनश्याम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में खुशबू व इव्रा खान पहले, जानवी व दिव्या दूसरे स्थान पर रहीं। 

खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित 
इससे पहले खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। खेल के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी नाजिया बेगम, भारोत्तोलन प्रशिक्षक राजीव कुमार, बॉक्सिंग प्रशिक्षक शैवर अली, हॉकी प्रशिक्षक सैयद अली आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें