भारत विकास परिषद का अधिष्ठापन समारोह संपन्न
भारत विकास परिषद का चौथा अधिष्ठापन समारोह रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करके मनाया गया। साथ ही परिषद के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई और संस्था से जुड़े लोगों को पुरस्कृत किया गया ।
नगर के वार्ष्णेय धर्मशाला हतरा रोड पर आयोजित समारोह का शुभारंभ विशिष्ठ अतिथि शशिभूषण एवं अधिष्ठापन अधिकारी सोमप्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करना ही मनुष्य का परम कर्तव्य है। पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर गुप्ता, पूर्व महिला संयोजक पवन लता वार्ष्णेय को पूर्व पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर शंकर पार्वती, सत्यम शिवम सुंदरम नृत्य, कविताएं, विचार हास्य व्यंग्यों का उपस्थित नगरवासियों ने लुत्फ लिया। इस दौरान सत्येंद्र सर्राफ, सुरेश चंद्र गुप्ता, नेत्रपाल वार्ष्णेय, हरिकृष्ण वार्ष्णेय, एसनी मिनोचा, मनोज सैनानी, आदित्य तोमर, देवेश, पवन किशोर वार्ष्णेय, डॉ. दिलीप वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे