दबतोरी। आसफपुर के गांव लक्ष्मीपुर संग्रामपुर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 22 लोगों की मौत बुखार की चपेट में आने से हो चुकी है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की टीम को लार्वा तो घर-घर में मिला लेकिन एक भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। जबकि गांव में सौ से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। किसी को डेंगू है तो किसी को मलेरिया। ऐसे लोग निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करा रहे हैं जहां प्राइवेट लैब की जांच में डेंगू-मलेरिया की पुष्टि भी हुई है।
शनिवार को एक टीम ने लक्ष्मीपुर संग्रामपुर गांव का निरीक्षण किया जहां हर दूसरे घर में डेंगू मच्छर का लार्वा मिला था। टीम ने मौके पर लार्वा नष्ट कराया और ग्रामीणों को घर में पानी न रखने और सफाई करने का सुझाव दिया था। डाॅक्टर तहसीन ने बताया कि जब तक खुद व्यक्ति अपने घर को सुरक्षित नहीं करेगा तब तक संक्रमण को नहीं रोका जा सकता। गांव में मिले डेंगू के लार्वा को नष्ट कराकर नोटिस भी दिए गए हैं।
सीएमएओ बदायूं डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि जांच टीम द्वारा किट से जांच कर तुरंत ही रिपोर्ट मरीज को बता दी जाती है जो लोग एलाइजा से भी संक्रमित पाए जाते हैं उनकी जांच रिपोर्ट तैयार कराई जाती है। संक्रमित न पाए जाने पर रिपोर्ट देने का कोई मतलब ही नहीं है।
डीपी सागर।
डीपी सागर।
डीपी सागर।
डीपी सागर।