फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मकान मालिक का मोबाइल फोन चुराकर रखा गिरवी

विज्ञापन
मोबाइल की दुाकन पर लगी भीड़, जांच करती सिवलि लाइंस पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र की रोडवेज चौकी के पास एक दुकान पर एक महिला चोरी का मोबाइल फोन गिरवी रख गई। मोबाइल चालू हालत में था। उस पर कॉल आई तो मोबाइल फोन का दुकानदार दंग रह गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला को बुलवाकर पुुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने से पुलिस ने महिला को छोड़ दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस हरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली कि शराब के ठेके के पास एक मोबाइल शॉप पर एक महिला 23 सौ रुपये में मोबाइल गिरवी रख गई है। बाद में सामने आया कि महिला अपने ही मकान मालिक का फोन चोरी कर लाई थी। महिला से पूछताछ की गई। मकान मालिक ने दुकानदार के रुपये वापस करने के बाद कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद दोनों को थाने से ही घर भेज दिया गया।

दुकानदार ने बताया कि महिला को पहले से जानते थे। कभी-कभी वह दुकान पर आती रहती थी। बच्चे की बीमारी बताई तो उसने 23 सौ रुपये दे दिए और मोबाइल रख लिया। कुछ ही देर बाद उसी फाेन पर कॉल आई कि यह मोबाइल हमारा है। घर से ही चोरी हो गया है। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी और महिला व मोबाइल स्वामी को दुकान पर बुला लिया था। बाद में दोनों में समझौता हो गया जिसके बाद अपने-अपने घर चले गए। महिला का पति होमगार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें