फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फर्जी दस्तावेज़ों से जमीन का सौदा व्यापारी से 15 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जमीन खरीदने के नाम पर एक व्यापारी से 15 लाख रुपये हड़प लिए गए। मामला उजागर होने पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गन्ना दफ्तर निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि परिचितों की मदद से उनकी मुलाकात तिलक तिवारी और उनकी दादी कमला तिवारी से कराई गई। उन्होंने 25 बीघा कृषि भूमि दिखाकर दावा किया कि वह उनकी संपत्ति है। इंतखाब समेत अन्य कागजात भी पेश किए गए।
भरोसा होने पर विनोद गुप्ता ने दो चेक से 10 लाख रुपये और पांच लाख रुपये नकद सौंप दिए। आरोप है कि लिखित करार के बाद भी जब इकरारनामा और बैनामा कराने का समय आया तो आरोपी बहाने बनाते रहे। इसी बीच शिकायतकर्ता को जानकारी मिली कि दिखाई गई जमीन वास्तव में कमला सेवा सदन के नाम दर्ज है और पहले ही बेची जा चुकी है। विनोद गुप्ता का कहना है कि रकम वापसी की मांग पर भी टालमटोल की गई और बाद में आरोपियों ने संपर्क तक बंद कर दिया।
विज्ञापन

नोटिस देने और घर पर जाने के बावजूद पैसे नहीं लौटाए गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कई अन्य लोगों को भी इसी तरह फंसाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें