फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हवा से हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, छह घंटे गुल रही बिजली

Sun, 22 Mar 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिल्सी और उझानी के बीच शुक्रवार की रात चली तेज हवा के कारण एक पेड़ टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। जिससे नगर की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक ठप रही। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे तक बिजली बाधित रहने से घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंचकर लाइन मरम्मत कार्य शुरू किया। उसके बाद फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि तेज हवा के चलते हाईटेंशन लाइन में सुबह चार बजे फॉल्ट हो गया था, जिसे सुबह 10 बजे ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें