फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के शव को ले जाने के लिए नहीं मिला शव वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सात महीने के एक बच्चे की जिला अस्पताल में इलाज को ले जाते वक्त मौत हो गईं। जिला अस्पताल के डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्चे के शव को ले जाने के लिए जिला अस्पताल की ओर से शव वाहन नहीं मिला। शव वाहन न मिलने पर बच्चे के परिजन शव को गोद में लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ऊपरपारा के रहने वाले सलीम के सात महीने के बच्चे की सोमवार को तबियत खराब हो गई। इस पर सलीम बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर ने भी बच्चे को मृत घोषित कर दिया। लेकिन बच्चे के शव को घर तक ले जाने के लिए सलीम को कोई शव वाहन नहीं मिला। वाहन न मिलने की वजह से सलीम बच्चे को गोद मे ही लेकर घर चले गए।
इस मामले की जानकारी नहीं है। वैसे जिला अस्पताल में शव वाहन रहते हैं। बच्चे के परिजनों ने शव वाहन की मांग नहीं की गई होगी, अगर शव वाहन की मांग की गई होती तो शव जरूर मिलता। - डॉ. सुकुमार अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें