फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पारिवारिक कलह में मजदूर ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। पारिवारिक कलह के चलते एक मजदूर युवक ने घर के समीप पशुशाला में फंदे से लटककर जान दे दी। ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार की रात उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

हजरतगंज थाना क्षेत्र के गांव चकवा निवासी देवेंद्र (35 साल) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की शाम वह घर से निकला और पास में ही अपनी पशुशाला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह पशुशाला गए परिवार के लोगों ने जब उसका शव फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम कराया है।

मृतक ने की थीं दो शादियां, परिवार में छह बच्चे
गांव वालों का कहना है कि मृतक देवेंद्र ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो जाने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। पहली से दो और दूसरी पत्नी से चार बच्चे हैं। सभी छह बच्चे साथ ही रहते हैं। इन बच्चों के सिर से उनके पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पूछताछ में जो मामला सामने आएगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें