उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिमरूआ निवासी जसवीर (32) पुत्र तेजपाल रविवार सुबह एक ठेकेदार के साथ बाइपास में मजदूरी पर गए थे। शाम के समय निर्माणकार्य के दौरान जसवीर करंट से झुलस गया। इससे ठेकेदार झुलसे मजदूर को उनके घर ले गया। जहां परिजनों को बताया कि वह फिसलने से घायल हो गया। इसके बाद ठेकेदार वहां से भाग निकला। होश आने पर मजदूर ने परिजनों को बताया कि वह करंट से झुलसकर बेहोश हो गया। इस पर परिजनों ने मजदूर को उझानी सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद मजदूर को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देने की बात कहीं है। संवाद