फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मजदूर ने की खुदकुशी, मजदूरी नहीं मिलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गांव कौल्हार में मजदूरी कर रहे गांव लौंगपुर निवासी रितिक (18) ने बृहस्पतिवार की रात में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सहसवान तहसील के गांव कौल्हार में ओवरहेड टैंक पर निर्माण चल रहा है। इसके ठेकेदार ने फरीदपुर (बरेली) के गांव लौंगपुर निवासी रितिक को करीब एक माह पहले मजदूरी पर रखा था। रितिक के मामा मोरपाल वर्मा ने बताया कि दो माह पहले रितिक के पिता की मौत हो गई थी। परिवार पर कर्जा था। इसको चुकाने के लिए रितिक को सहसवान में मजदूरी के लिए भेजा गया।
आरोप है कि वहां उसको काम के रुपये नहीं दिए जा रहे थे। घर से बार-बार रुपये की मांग होती थी। इससे वह मानसिक तनाव में था। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे मोबाइल फोन पर बात करते हुए वह बाहर गए और निर्माणाधीन टंकी पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें