फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लाक के दो स्कूलों में स्थापित होंगी प्रयोगशालाएं

Mon, 23 Jan 2017 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
45 हजार से होगा निर्माण, कान्वेंट की तर्ज पर दी जाएगी शिक्षा
छोटी प्रयोगशालाओं का होगा विस्तार
 प्रत्येक विकास खंड के दो स्कूलों में प्रयोगशालाएं स्थापित कराई जाएंगी। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ भी कर दी गई है। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 45 हजार की राशि आवंटन की जा रही है। धनराशि के मिलते ही एक माह के अंदर प्रयोगशाला को विकसित करना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं जो विज्ञान शिक्षक बच्चों को छोटी प्रयोगशाला के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करा रहे हैं, उनकी प्रयोगशालाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों के बच्चों को कान्वेंट स्तर के बच्चों के बराबर लाने तथा उनके अंदर वैज्ञानिक सोच जागृत करने के लिए जिले के 32 स्कूलों में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बनाई जाने वालीं प्रयोगशालाओं में विज्ञान तथा गणित की समझ विकसित करने के लिए प्रयोग, विश्लेषण, निष्कर्ष, मॉडल, खोज, विवेकपूर्ण तार्किकता और परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध होगी। योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकास क्षेत्र के दो स्कूलों के अलावा नगर क्षेत्र के भी दो प्रमुख स्कूलों का भी चयन किया गया है। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय हर्रायपुर, वजीरगंज का पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा, कादरचौक विकास क्षेत्र का पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता भी शामिल है। जिला समंवयक प्रशिक्षण गौरव सक्सेना ने बताया कि धनराशि में बच्चों की क्षमता संवर्धन, विज्ञान क्लब का गठन, विज्ञान, गणित की प्रतियोगिताएं कराने के लिए पुरस्कार वितरण तथा अभिलेखीकरण आदि के लिए पांच हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रयोगशाला में खरीदी जाने वाली प्रत्येक सामग्री को विद्यालय के स्टॉक पंजिका में दर्ज करना होगा। पाठ्य बिंदु के आधार पर बच्चों को सप्ताह में कम से कम एक बार प्रयोग करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें