फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: केवी की छात्राओं को कानूनों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
केन्द्रीय विद्यालय शेखूपुर में छात्र-छात्राओं को जागरूक करतीं अपर जिला जज ​शिव कुमारी। स्रोत-प् - फोटो : chineni news
विज्ञापन
बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को शेखूपुर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजित किया गया। इसका शुभारम्भ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुुमारी ने किया। उन्होंने छात्राओं के विधिक अधिकारों से संबंधित एवं तीन नए कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार उझानी अमित कुमार ने सरकार की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के बारे में बताया। बाल विवाह, भ्रूण हत्या आदि के बारे में भी बताया। सचिव एवं अपर जिला जज शिव कुमारी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षित होने पर बल दिया और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को फेसबुक व इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया साइटों का उपयोग सीमित दायरे में करने की सलाह दी। सोशल मीडिया के दुरुपयोग और साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य संगीता सक्सेना, सिमरन गुप्ता, श्यामला, कृष्णकांत, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें