जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए प्रभारी जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपेक्षा की। पुष्टाहार वितरण से पूर्व मुनादी कराकर एवं रैली आयोजित कर अधिक से अधिक बच्चों को लाभांवित करने को कहा।
सोमवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में प्रभारी जिलाधिाकारी ने कुपोषण मुक्ति के लिए जिलाधिकारी द्वारा गोद लिए गए ग्राम पड़ौआ, भटौली तथा स्वयं उनके द्वारा गोद लिए गए गांव सैजनी एवं चितौरा के ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम, आशा वर्कर, मुख्य सेविका एवं प्रधानों के दायिक्त निर्धारित किए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीडीपीओ को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों का पुन: सर्वे कराकर चिह्नित बच्चों, किशोरियों एवं धात्री तथा गर्भवती महिलाओं का नियमानुसार बजन कराएं। आवश्यक औषधि, खाद्य पदार्थ एवं पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। बैठक में बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मल शर्मा सहित संबंधित गांव के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।