फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुंवरगांव नगर पंचायत में पेयजल के लिए मिले एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत कुंवरगांव में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन ने एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस योजना के अंतर्गत दो नए नलकूप लगाए जाएंगे और सभी गली-मोहल्लों में पाइपलाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय भाजपा विधायक एवं पूर्व नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कुंवरगांव की जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए नगर विकास मंत्री को प्रस्ताव भेजा था। नगर पंचायत की ओर से 1.83 करोड़ रुपये की योजना शासन को भेजी गई थी। शासन ने पहले चरण में 50 लाख रुपये जारी किए थे। अब एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है।
योजना के तहत लगभग 9 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन डाली जाएगी। जहां-जहां पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है, उसे बदला जाएगा ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। विधायक ने बताया कि उनके प्रयासों से कुंवरगांव को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला था। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने शासन और विधायक का आभार व्यक्त किया। कहा कि कुंवरगांव को यह बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में नगर के लिए और भी विकास कार्यों की स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें