वजीरगंज क्षेत्र के गोठा उच्च प्राथमिक विद्यालय में जिला विज्ञान क्लब के उपाध्यक्ष सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। शुभारंभ सीडीओ भदौरिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया गया।
निर्णायक मंडल के नवीन शर्मा, प्रवीण गुप्ता और दीप्ति ने विजेताओं का चयन किया। सीनियर वर्ग में यश जौहरी प्रथम, सिमरन द्वितीय और विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में शिल्पी चौहान प्रथम, अर्चना द्वितीय और अर्जुन को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं को मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा जीवन में विज्ञान के आविष्कारों के जरिए ही आज हम इतनी सुविधाओं का आनंद ले पा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को विज्ञान में रुचि से पढ़ने और भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति लाने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बीएसए व खंड शिक्षाधिकारी द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर विवेक जौहरी, देशराज यादव, सुधा सिंह, कुलदीप सक्सेना, पुष्पांक, वेदपाल, महावीर आदि मौजूद रहे।
शहर के यूपीसी स्कूल में भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने विज्ञान मॉडलों को रखा। बाल मेले में खाने-पीने की चीजों के भी कई स्टालों को लगाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिव कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस मौके पर राजेश गुप्ता, मेहताब हुसैन, प्रशांत, दुष्यंत, राजीव सिंह, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।