फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण सेना का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां की सोनम की दहेज हत्या के मामले में श्रीकृष्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोतवाली गेट पर पुलिस अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण सेना के जिलाध्यक्ष धु्रव देव गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली गेट पर इकट्ठे कार्यकर्ताओं को उसावां की सोनम को दहेज के लिए मार देने के बारे में जानकारी दी। कहा कि सोनम का उसके ससुराल वालों अमानवीय यातनाएं दी थीं। इलाज के दौरान पांच अप्रैल को सोनम की मौत हो गई थी। आरोप है कि पुलिस ने नामजद रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई नहीं की गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस अफसरों पर पूरे मामले में मनमानी का आरोप भी लगाया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस अफसरों के खिलाफ कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि जल्द ही नामजद गिरफ्तार नहीं किए गए तो पीड़ित परिवार के साथ श्रीकृष्ण सेना के कार्यकर्ता आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में अंकुर भाटिया, दिलीप जोशी, सत्येंद्र कुमार, सोहित भाटिया, प्रतीक कक्कड़, सौरभ पाराशर, शोभित अदलक्खा, प्रशांत मिश्रा और मोहित शुक्ला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें