उझानी। श्री धर्मार्थ कामधेनु गोशाला कमेटी ने रामलीला महोत्सव धाम से कराने का निर्णय लिया है। कमेटी ने रामलीला महोत्सव के संचालन के लिए कृष्ण कुमार वार्ष्णेय को अध्यक्ष चुन लिया है।
रामलीला महोत्सव के संचालन को लेकर श्री धर्मार्थ कामधेनु गोशाला कमेटी की बैठक व्यापारी नेता राजकुमार बंसल के निवास पर मंगलवार शाम हुई। गल्ला व्यापारी कौशल किशोर बंसल की मौजूदगी में गोशाला कमेटी की ओर से सर्वेश कुमार गुप्ता ने कृष्ण कुमार वार्ष्णेय उर्फ बॉबी के नाम का प्रस्ताव रखा। गल्ला व्यापारियों समेत गोशाला के पदाधिकारियों ने उन्हें आमराय से निर्वाचित घोषित कर दिया। गोशाला कमेटी के अध्यक्ष रतन जिंदल ने बताया कि रामलीला के लिए रोहताश गुप्ता और अनमोल गुप्ता उपाध्यक्ष, राजपाल शाक्य कोषाध्यक्ष, अरविंद शाक्य महामंत्री, अवधेश वर्मा मंत्री और अभिषेक उर्फ रिंकू राम बारात संयोजक चुने गए है। बैठक में गल्ला व्यापारियों के साथ गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। संवाद