अलापुर। कस्बे में भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर तीन थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही।
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के साथ ही काली का अखाड़ा, शिव पार्वती, भारत माता के साथ ही राम परिवार की झांकी थी। शोभायात्रा में बैंडबाजों की धुन पर युवा थिरकते चल रहे थे। पालकी का धर्म प्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर जगह- जगह स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभांरभ दलित बस्ती से हुआ। इसके बाद वाल्मीकि चौक से होते हुए पुराना कुएं पर समापन हो गया। इस मौके पर कस्बे के प्रवीण महाराज, दीपक गुप्ता, शिवपाल कश्यप, रूपकिशोर, ओमप्रकाश सागर, अमर सिंह, कमलेश कुमार, महेंद्र, श्रीकृष्ण मौर्या का सहयोग रहा।