फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पर स्थापित  होगी सीड्स प्रोसेसिंग यूनिट

Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
विज्ञापन
कृष‌ि ‌व‌िज्ञान केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र पर स्थापित 
विज्ञापन

होगी सीड्स प्रोसेसिंग यूनिट
-दालों की कमी दूर करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय की पहल
-किसानों को भी मुहैया कराया जाएगा बेहतर क्वालिटी का बीज
-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इकलौते उझानी सेंटर का चयन
देश में दालों की कमी को दूर करने और किसानों को दलहन की बेहतर क्वालिटी का बीज मुहैया कराने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने यहां कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सीड्स प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह इकलौती यूनिट होगी जो अपने परिसर में भी दालों का उत्पादन करेगी। यूनिट के लिए केंद्र परिसर में जगह का भी चयन कर लिया गया है।
सीड्स यूनिट की स्थापना के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने करीब दो महीने पहले सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ से संपर्क साधा था। विश्वविद्यालय स्तर से उझानी कृषि विज्ञान केंद्र का चयन किया गया। करीब डेढ़ करोड रुपये की लागत से स्थापित होनी वाली सीड्स प्रोसेसिंग यूनिट से उड़द, मूंग, अरहर, चना, मटर, मसूर और राजमा की खेती के लिए किसानों को अच्छी क्वालिटी वाला बीज मुहैया कराया जाएगा। यूनिट के लिए परिसर में ही अलग से भवन का निर्माण भी होगा। उसी में मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए केंद्र के प्रोग्राम कोआर्डिनेटर और सह निदेशक डॉ. आरपी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन

स्थापना के काम में तेजी लाने के लिए केंद्र को पहली किश्त के रूप में 40 लाख रुपया की धनराशि अवमुक्त हो गई है। सबकुछ ठीक रहा तो तीन-चार महीना में यूनिट अस्तित्व में आ जाएगी। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 कृषि विज्ञान केंद्र हैं। इनमें 12 केंद्र अलीगढ़ और आगरा विश्वविद्यालय तो 13 केंद्र मेरठ विश्वविद्यालय के अधीन हैं लेकिन इनमे से यूनिट के लिए उझानी का चयन किया गया है। सीड्स प्रोसेसिंग यूनिट का पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को फायदा मिलेगा। बता दें कि गेहूं, मक्का और बाजरा की उन्नतशील खेती के लिए स्थानीय कृषि वैज्ञानिक पहले से ही किसानों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराते रहे हैं।
इलाके लोगों को भी मिलेंगी अच्छी क्वालिटी की दालें
उझानी। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सीड्स प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के बाद इलाके के लोगों को भी बेहतर गुणवत्ता की दालों के लिए मार्केट और मॉल में भटकना नहीं पड़ेगा। घरेलू इस्तेमाल के लिए लोग सीधे किसानों से संपर्क साधकर भी दाल खरीद सकते हैं। इससे दालों पर महंगाई पर भी अंकुश लगेगा। कृषि मंत्रालय की भी ऐसी ही मंशा सामने आई है।
विज्ञापन

0000000
वर्जन
कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सीड्स प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय स्तर पर भी तकनीकी विशेषज्ञों और वरिष्ठ वैज्ञानिकों से मशविरा कर लिया गया है। यूनिट की स्थापना के बाद उझानी पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सीड्स हब के रूप में पहचान कायम कर लेगा।
- डॉ. आरपी सिंह, सह निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें