फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोतवाली पुलिस ने पकड़ा चोर, सराफा व्यापारी को बेचे थे जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
- चोरी के जेवर लेकर दुकान पर पहुंची थी एक वृद्ध महिला
विज्ञापन

- सराफा व्यापारी की दुकान पर पहुंची कोतवाली पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने एक चोर को हिरासत में लिया है। उसके पास से चोरी का काफी सामान बरामद हुआ है। चोरी का कुछ जेवर सराफा मार्केट में भी बेचा गया था। इस आधार पर पुलिस ने बुधवार की दोपहर एक सराफा व्यापारी की दुकान पर दबिश दी। फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।
बुधवार को कोतवाली पुलिस ने एक चोर को पकड़ लिया। कोतवाली ले जाकर उससे पूछताछ की गई, जहां उसने कई घटनाएं कबूलीं। बताया जा रहा है कि वह अक्सर बुजुर्ग महिला से रुपये उधार ले जाता था। अभी कुछ दिन पहले चोर ने एक घर में चोरी की थी। तभी उसने अपना कर्जा उतारने के लिए चोरी के जेवर महिला को दिए थे और अपना हिसाब-किताब चुकता कर लिया था, लेकिन चोर के पकड़े जाने पर यह मामला भी पकड़ा गया। चोर की निशानदेही पर पुलिस महिला के घर पहुंची। महिला से पूछताछ में पता चला कि उसने सराफा मार्केट में एक सराफा व्यापारी को जेवर बेचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पुलिस ने दोपहर के समय मार्केट में सराफा व्यापारी की दुकान पर दबिश दी। व्यापारी ने बताया कि उसे नहीं पता था कि जेवर चोरी के थे। फिलहाल पुलिस ने जेवर अपने कब्जे में ले लिए हैं। अभी चोर से ही पूछताछ चल रही है। बृहस्पतिवार को इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें