उझानी ब्लाक के गांव मौजमपुर नेहनगर में महिला कोटेदार के देवर का हस्तक्षेप होने और तीन महीने से राशन वितरण न किए जाने से परेशान महिला उपभोक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और अघिकारियों से कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में लालो देवी, द्रोपा देवी, अनार देवी, पूरन देवी, आशा देवी, लक्ष्मी देवी के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।