पुवायां के गांव राठ निवासी कोमल। स्रोत : शिक्षक
पुवायां। गांव राठ निवासी रोजगार सेवक विनोद कुमार और गृहिणी गीता देवी की पुत्री काेमल ने जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
कोमल अपने ननिहाल पुवायां के गांव पकड़िया हकीम में रहकर गांव दिउरिया की दशमेश एकेडमी में कक्षा पांच की छात्रा हैं। स्कूल के प्रबंधक बलदेव सिंह महरोक और प्रधानाचार्य अलका रानी वाजपेयी ने कोमल को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। सह प्रबंधक गुरसेवक सिंह, स्कूल कोऑर्डिनेटर गौतम वाजपेयी और शिक्षकों ने भी कोमल को बधाई दी है। संवाद