फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता कांड : हड़ताल पर रहे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और कर्मचारी

विज्ञापन
मीना।
विज्ञापन
बदायूं। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में शनिवार को यहां मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक हड़ताल पर रहे। चिकित्सकों ने ओपीडी बंद रखी। जूनियर चिकित्सकों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन व नारेबाजी की। वहीं प्राइवेट चिकित्सकों ने भी विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज के जूनियर चिकित्सक शनिवार की सुबह डयूटी पर न जाकर परिसर में जमा हो गए। कोलकाता की घटना को लेकर जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। प्राचार्य डॉ. एससी प्रजापति ने बताया कि आईएमए ने ओपीडी बंद कर विरोध प्रदर्शन करने की अपील की थी, उसी को लेकर ओपीडी बंद रही। वहीं प्राइवेट चिकित्सकों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। अपराह्न में काली पट्टी बांधकर क्लीनिक पर काम किया। जिला अस्पताल में मरीजों को पहले की तरह देखा गया।


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रहा सन्नाटा
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सन्नाटा रहा। डॉक्टर व कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से मरीजों को बिना दवा के ही घर लौटना पड़ा। मरीज डॉक्टरों को दिखाने आए थे और डॉक्टर घटना के विरोध में नारेबाजी व प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में सीटी स्केन कराने वाले हुए परेशान
जिला अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन का स्टाफ भी कोलकाता कांड के विरोध में हड़ताल पर रहा। यहां इमरजेंसी केस किए गए, बाकी मरीजों को घर लौटना पड़ा। दिनभर में इमरजेंसी के कुल दस मरीजों के ही सीटी स्कैन हो सके। बाकी लोगों को सोमवार को आने को कहा गया।


-मरीजों से बातचीत-

बुखार नहीं उतर रहा था तो आए यहां, घुसने तक नहीं दिया
बुखार आने पर झोलाछाप के यहां इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक रिश्तेदार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में दिखाने की सलाह दी। इस पर शनिवार को यहां दवा लेने आए थे। यहां आने पर पता चला कि चिकित्सक हड़ताल पर हैं। -नन्हीं देवी, भमोरा


21 किलोमीटर से आई थी, बिना दिखाए लौटना पड़ रहा
मेडिकल कॉलेज से पथरी का इलाज चल रहा है। 21 किलोमीटर चलकर यहां दवा लेने आई थी। आने पर पता लगा कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं। अब सोमवार को आकर दवा लेंगे। -मीना, पुसगवां वजीरगंज




आईएमए ने हड़ताल का आह्वान किया था, इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मेडिकल काॅलेज में ओपीडी बंद रही। जिले में अन्य कोई अस्पताल बंद नहीं रहा। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

मीना।

मीना।

मीना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें