फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककोड़ा मेले पर रहेगी ‘तीसरी आंख’ की नजर

Tue, 18 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
ककोड़ा मेले पर रहेगी ‘तीसरी आंख’ की नजर - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
रुहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी पवन कुमार सात नवंबर को मेला  स्थल का भूमि पूजन करेंगे। 13 नवंबर को मेले का उद्घाटन होगा। मेले में जुआ और शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन

सोमवार को  कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी पवन कुमार ने एसएसपी महेंद्र  यादव समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मेला आयोजन की तैयारियों के  संबंध में बैठक की। उन्होंने मेले में वाच टावर, स्नान घाट, गोताखोरों, नावों आदि की समुचित व्यवस्था अभी से सुनिश्चित करने को कहा। सीएमओ को  चिकित्सा सुविधा के लिए अस्थायी चिकित्सालय, उनमें पर्याप्त दवाइयां और एबुंलेंस की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। मेले में गत वर्षों की भांति श्रद्धालुओं के  आने-जाने के लिए रोडवेज तथा प्राइवेट बसें भी लगाई जाएंगी। मेले में इस बार जुआ, शराब, मांस, मदिरा के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने जिला  पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में पेयजल, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मेले की साफ सफाई के लिए पंचायत राज विभाग तथा स्थानीय निकायों से सफाई कर्मचारियों को लगाया जाएगा। मेले में  श्रद्धालुओं के मनोरंजन के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। 
सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल और घुड़सवार पुलिस की व्यवस्था की जाएगी। एनसीसी तथा एनएसएस की भी सेवाएं ली जाएंगी। स्नान करने वालों की सुरक्षा के लिए बैरीकेडिंग और उससे संबंधित सूचक बोर्ड भी लगाए  जाएंगे।  मेले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा  सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने फूड इंस्पेक्टर से खाद्य पदार्थों की  जांच भी कराने को सीएमओ को निर्देशित किया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार  मार्ग मरम्मत एवं पैचिंग कार्य तथा साइड पटरी की मरम्मत के लिए लोकनिर्माण  विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया हैैैै। इस अवसर पर सीडीओ अच्छे लाल  सिंह यादव, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल कुमार  यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास प्रर्दशनी लगाई जाएगी 
 बदायूं। मेला ककोड़ा में  विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से  सत्नंबंधित विकास कार्यों की प्रर्दशनी भी लगाए जाने के साथ ही पल्स पोलियो  साक्षरता, मद्य निषेध, एड्स आदि से संबंधित जागरूकता शिविर भी आयोजित किए  जाएंगे। इसके लिए आवश्यक सामान और स्थान की व्यवस्था जिला पंचायत द्वारा की  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें