भारतीय किसान यूनियन और बहुजन किसान दल की बुधवार को बैठक हुई। इसमें 21 फरवरी को पीसीएफ में दो करोड़ के बीज घोटाला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए आंदोलन का ऐलान किया गया। इस मामले में एफसीआई के प्रबंधक का घेराव किया जाएगा।
चित्रांश नगर में आयोजित संयुक्त बैठक में बीकेडी के जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना और भाकियू जिलाध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह ने कहा कि पीसीएफ में बड़े स्तर का घोटाला हुआ है। इसमें किसानों के हिस्से का गेहूं मिलीभगत से हजम कर लिया गया। गेहूं का बीज कहां और कब वितरण किया गया इसकी छानबीन होने पर सारी असलियत सामने आ जाएगी। है। उन्होंने कहा कि यदि, इस प्रकरण में जांच नहीं हुई तो किसान खुद जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे। इस बैठक में गन्ना की अवैध मंडियों का भी मामला उठा। इस मौके पर भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. सौदान सिंह, अजब सिंह राजपूत, नरेंद्र सक्सेना, रामनाथ, कल्लन मियां ने भी विचार रखे।