बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में एक किन्नर ने दूसरे पर रुपये का लालच देकर लिंग परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। इसके तहत उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित किन्नर अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू का रहने वाला है। उसका कहना है कि कुछ दिन पहले म्याऊ निवासी एक किन्नर ने उसे लालच दिया था कि वह किन्नर बन जाए तो संजरपुर गांव से लेकर कुलचौरा तक इलाका उसे दे दिया जाएगा। फिर वह आराम से क्षेत्र में बधाई देने जा सकता है और जो रुपये मिलेंगे, वह उसके होंगे। वह किन्नर बनने के लिए उसे 50 हजार रुपये भी देगा। आरोपी किन्नर ने उसे 50 हजार रुपये भी दिए और उसका लिंग परिवर्तन भी करा दिया, जिससे वह किन्नर बन गया। अब वह जब भी इलाके में बधाई देने जाता है तो किन्नर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता है। इससे किन्नर ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद