फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलाखेड़ा ने बाजारकलां को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोष कुमार श्रवण कुमार अग्रवाल विद्या मंदिर के मैदान पर चल रहे अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर किलाखेड़ा रॉयल्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से कब्जा कर लिया। किलाखेड़ा ने पांच विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। विजेता टीम के कप्तान भुवनेश को मैन ऑफ द मैच समेत दोनों टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अमित प्रताप सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बाजारकलां एकेडमी ने पहले खलते हुए निर्धारित 20 ओर में 102 रन बनाए। बाजारकलां के बल्लेबाजों में अतुल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अतुल ने टीम को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाने में 35 रन का सहयोग किया। जवाब में किलाखेड़ा रॉयल ने अच्छी शुरूआत करते हुए तेज से रन जुटाए। टीम ने पांच विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। विजेता टीम की ओर से प्रखर गौड़ ने सर्वाधिक 63 रन बनाए।
गेंदबाजी में किलाखेड़ा का प्रदर्शन अच्छा रहा। टीम के कप्तान भुवनेश कुमार और हनी ने चार-चार विकेट हासिल किए। भुवनेश ने रनों में भी सहयोग किया। भुवनेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भेंट किया गया। मुख्य अतिथि अमित प्रताप सिंह ने विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी भेंट की। दोनों टीम के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह, रवि प्रताप, शिवम गौड़, अमित शर्मा, अशरफ, हैप्पी शर्मा, र्हशू, मोहित शर्मा, आयुष और रमेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें