शहर के मोहल्ला मिर्धा टोला स्थित आरएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने फ्लावर्स डे मनाया। इस मौके पर सभी बच्चे अपनी पसंद के फूलों से सजी ड्रेस पहनकर पहुंचे।
निर्देशिका नेहा वैश्य ने कहा बच्चे फूलों की तरह कोमल होते हैं और फूलों जैसे सुंदर। इन्हें प्यार के साथ ही सभी कार्यों के बारे में जानकारी देनी चाहिए। विद्यालय में इस तरह के आयोजनों से बच्चों को प्राकृति के साथ जुड़ाव और पहचानने की शक्ति का विकास होता है। कई स्थानों पर कई किस्मों के फूल पाए जाते हैं, जिनमें से कई फूलों के बारे में अधिक लोग नहीं जानते। ऐसे में विद्यालय का लक्ष्य है बच्चों को सभी वस्तुओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना। फूलों से सजी ड्रेस पहनकर आए बच्चों में नित्या, अवनी, आराध्या, रूही, मिष्टी, प्रबल, कुंज, अंबिका, गुनिका, रोनिका, सारंशी, शांभी, अनंया आदि को विशेष स्थान मिला।