फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद किशोरी से तीन दिन तक दुष्कर्म, 30 जनवरी को हुई थी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। अपहरण के बाद एक युवक ने किशोरी को दूसरे गांव में बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को पुलिस ने तलाश लिया। किशोरी और परिवार वाले अपहरण के बाद दुष्कर्म का आरोप लगा रहे हैं। इधर, पुलिस ने किशोरी के बयान के बाद रिपोर्ट को अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कादरचौक इलाके की 17 साल की किशोरी 30 जनवरी को लापता हो गई। परिवार वालों को पता लगा कि गांव का ही अनिल नाम का युवक किशोरी को अगवा करके ले गया है। उन्होंने अनिल के खिलाफ अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी को पुलिस ने कादरचौक के ही गांव जलालपुर से सोमवार को बरामद कर लिया। किशोरी और उसके परिवार वालों का कहना है कि अनिल ने तीन दिन तक जलालपुर के एक घर में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल के लिए भेजा। अभी उसके 161 के बयान होने हैं। इसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे। अभी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार का कहना है कि किशोरी के अपहरण का मामला पहले से दर्ज है। उसके बयान के आधार पर रिपोर्ट में दुष्कर्म की धाराओं को बढ़ाया जाएगा। मेडिकल जांच में अगर पीड़िता न नाबालिग पाई जाती है तो आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें